बेतिया: बेतिया में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चल रहा है, लोगों को दवा दी जा रही है
आज 13 फरवरी शाम 4 बजे जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि फाइलेरिया उन्मूलन के स्वास्थ्य विभाग काफ़ी गंभीर है, जिले के 14 प्रखंडो में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम जोरों पर चलाई जा रहीं है, इसी बीच दवा सेवन के उपरांत कहीं कहीं बच्चों के अंदर हल्का साइड इफेक्ट होने की बातें सामने आती है जिससे लोग घबरा जाते है।