ऋषिकेश: लेबर कॉलोनी से आने वाले रोड पर दो चोर गिरफ्तार, दोनों हरिद्वार के निवासी
दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।दोनों हरिद्वार के रहने वाले हैं। एक का नाम है राज उर्फ राजा शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी शकीलपुरा मुस्तफाबाद पथरी हरिद्वार और दूसरा है दीपक प्रजापति पुत्र हरिओम प्रजापति निवासी राजपुर धर्मशाला के पीछे कुमार खेड़ा मोहल्ला कनखल हरिद्वार। दोनों के पास से चोरी किया माल भी बरामद किया है।