पीलीबंगा पंचायत समिति चुनाव: कुल 41 नामांकन पत्र हुए दाखिल, कांग्रेस 17 और भाजपा 12 के साथ मैदान में; निर्वाचन अधिकारी उमा मित्तल ने जारी किए आंकड़े
#lalbahadirbhakhar #pilibanga #hanumangarh #polticlnews #पंचायत_चुनाव
पीलीबंगा (हनुमानगढ़) लालबहादुर भाखर:-
पंचायत समिति पीलीबंगा के सदस्य पद हेतु होने वाले चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) (पंचायत), पीलीबंगा द्वारा नामांकन पत्रों की प्राप्ति की आधिकारिक स्थिति सार्वजनिक कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम उमा मित्तल (RAS) द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 41 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बड़ी संख्या में दावेदारी ठोक कर चुनावी हलचल बढ़ा दी है।
राजनीतिक दलों और निर्दलीयों की स्थिति (दलवार आंकड़े):
एसडीएम उमा मित्तल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सदस्य पद हेतु प्राप्त कुल 41 नामांकन पत्रों का दलवार विवरण इस प्रकार है:
* इण्डियन नेशनल कांग्रेस: 17 नामांकन पत्र
* भारतीय जनता पार्टी (भाजपा): 12 नामांकन पत्र
* निर्दलीय प्रत्याशी: 08 नामांकन पत्र
* बहुजन समाज पार्टी (बसपा): 02 नामांकन पत्र
* कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्सवादी): 02 नामांकन पत्र
प्रशासनिक व्यवस्था एवं संपर्क सूत्र:
निर्वाचन अधिकारी उमा मित्तल ने स्पष्ट किया कि संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव व नामांकन संबंधी किसी भी आधिकारिक जानकारी अथवा पूछताछ के लिए कार्यालय के दूरभाष एवं फैक्स नंबर 01508-235133 तथा आधिकारिक ईमेल आईडी eropilibangan009@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।