पीलीबंगा शिक्षण समिति चुनाव: उपसचिव पद प्रत्याशी भीम सिंह शेखावत ने व्यापारियों से किया जनसंपर्क, मांगा समर्थन
#lalbahadirbhakhar #pilibanga #hanumangarh #polticlnews #व्यापार_मंडल
पीलीबंगा/हनुमानगढ़:-लालबहादुर भाखर:-
पीलीबंगा शिक्षण समिति के आगामी चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार अभियान के तहत उपसचिव पद के प्रत्याशी भीम सिंह शेखावत ने स्थानीय बाजार में व्यापारियों और मतदाताओं से सघन जनसंपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन और मत मांगा।
जनसंपर्क के दौरान भीम सिंह शेखावत ने क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों से व्यक्तिगत भेंट की तथा शिक्षण समिति के सर्वांगीण विकास, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण के संकल्प को साझा किया। उन्होंने कहा कि समिति के विकास और संस्थागत व्यवस्थाओं को पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के लिए वे निरंतर तत्पर रहेंगे।
इस दौरान व्यापारियों ने प्रत्याशी का स्वागत करते हुए शिक्षण समिति के शैक्षणिक स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के सुझाव दिए तथा सहयोग का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी के साथ स्थानीय समर्थक व गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।