डुमरा: सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती दल की विशेष सुरक्षा जांच, बैंक और एटीएम पर बढ़ाई गई निगरानी
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की जा रही है।