मरवन: करजा पुलिस ने नशे की हालत में गाली गलौज कर रहे युवक को किया गिरफ्तार
करजा थाना क्षेत्र के महमदपुर खाजे से करजा पुलिस ने नशे की हालत में गाली गलौज कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनेलाइजर से जांच के बाद उसके नशे में होने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। युवक पर पुलिस के साथ धक्का मुक्की का भी आरोप लगाया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान महमदपुर खाजे निवासी मुकेश साह के रूप में हुई।