मरवन: करजा चौक थाना क्षेत्र के मड़वन चौक के समीप निजी काम से आए युवक को मारपीट कर किया जख्मी, बाइक भी किया क्षतिग्रस्त
करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक के समीप निजी के काम से आए कुढ़नी थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी छोटू कुमार को स्कॉर्पियो से घेर कर मारपीट कर किया जख्मी। इस दौरान बाइक भी क्षतिग्रस्त करते हुए उसके पॉकेट से ₹5000 नकद भी छीन लिए ।मामले को लेकर करजा थाने में सरैया गोपीनाथपुर दोकरा निवासी मनीष कुमार, विकास कुमार व मड़वन के अमन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।