मरवन: करजा थाना भवन निर्माण के लिए चिन्हित स्थल का एसपी राकेश कुमार ने किया निरीक्षण
करजा थाना भवन निर्माण स्थल का एसपी राकेश कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया । इसी के साथ करजा थाना भवन के निर्माण में आया गतिरोध समाप्त हो गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्थानीय ग्रामीण व पुलिस भवन निर्माण विभाग के अभियंता व अधिकारियों से बातचीत की। वहीं ग्रामीणों के अनुसार बताए स्थल को चिन्हित कर पुलिस भवन निर्माण विभाग को निर्माण का आदेश दिया।