मरवन: करजा थाना क्षेत्र के जियन खुर्द वार्ड 2 से 22 वर्षीय युवती गायब
करजा थाना क्षेत्र के जियन खुर्द वार्ड 2 से 22 वर्षीय एक युवती के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में युवती के पिता सुरेश राम ने करजा थाने में आवेदन दे कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में युवती का नाम निर्मला उर्फ पुष्पा बताया गया है, जो मिर्गी बीमारी से ग्रसित होने के साथ साथ बाएं अंग से हल्का दिव्यांग भी है।