उचकागांव: एमडीएम में लापरवाही अब पड़ेगी भारी, 11 बजे तक ऑनलाइन हाजिरी नहीं तो प्रधानाध्यापक पर होगी करवाई
सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (MDM) योजना की निगरानी को अब और अधिक सख्त कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिले के सभी प्राथमिक व मध्य सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक (HM) और प्रभारी प्रधानाध्यापक अब 'ई-शिक्षाकोष' मोबाइल ऐप के नए वर्जन 3.6.0 के जरिए प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11:00 बजे तक छात्रों की उपस्थिति और