लातेहार: सखुआ की लकड़ी के अवैध परिवहन मामले में एक युवक गिरफ्तार
चंदवा थाना पुलिस ने जंगल से सखुआ की लकड़ी काटकर अवैध रूप से परिवहन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को शनिवार की दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।