काको: उत्पाद विभाग की पुलिस ने पहाड़ी बीघा गांव सहित जिले के विभिन्न गांवो से शराब के मामले में कुल 5 लोगों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के पहाड़ी बीघा गांव सहित विभिन्न गांवो से शराब के मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में रंजित मांझी, बल्लम मांझी, दिनेश मांझी, सूरज मांझी एवं कल्लू मांझी शामिल है। जिन्हे मेडिकल जांच के उपरांत काको स्थित मंडल कारा में भेज दिया गया है।