जगदलपुर: शहर में एक के बाद एक 9 जगह झपटमारी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद हुआ ढाई लाख रुपये का सामान
थाना कोतवाली में प्रार्थिया श्रीमती रश्मि केशरवानी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 28 जून को वह अपनी बेटी के साथ दंतेश्वरी मंदिर दर्शन करने गई थी , इसी दौरान सिरहासार चौक के पास पीछे एक मोटरसाइकिल में नकाब लगाए हुए अज्ञात व्यक्ति ने इसके पर्श को झपटमारी कर भाग गया । रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया।