शिवपुरी नगर: चलती कार पर स्टंट करने वाले छात्रों को पुलिस का ई-चालान, 5 कारों से 32,500 रुपये वसूले गए
एक प्राइवेट स्कूल के कार्यक्रम के बाद कुछ छात्रों ने चलती कारों से खतरनाक स्टंट किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में छात्र चलती कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा करतब नजर आए। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने यातायात को कार्रवाई के निर्देश दिए। यातायात विभाग ने वीडियो की जांच कर पांच कारों की पहचान कर 32500 रुपए जुर्माना किया।