शिवपुरी नगर: मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बांकड़े हनुमान मंदिर के पास से पकड़ा, पुलिया से कूदने पर हाथ और पैर टूटे
विवेकानंद कॉलोनी में 10 फरवरी 2025 को एक 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी राजा उर्फ दिलशाद खान को पुलिस ने आज बुधवार की सुबह 7 बजे पकड़ लिया है। वही आरोपी का एक पैर और एक हाथ फैक्चर है। जिसे पुलिस मेडीकल के लिए शिवपुरी के मेडीकल कॉलेज लेकर पहुंची। बताया गया है कि आरोपी ने बांकडे हनुमान मन्दिर के पास पुलिया से कूदकर भागने का प्रयास किया।