शिवपुरी नगर: मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने एसपी से की होटल-कैफे में कड़ी निगरानी और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने शहर में बढ़ती अश्लीलता, छेड़छाड़ और धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों के विरोध में आज बुधवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए विशेष रूप से ग्वालियर बायपास पर चाचा-भतीजी पर हुए हमले और विवेकानंद कॉलोनी में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटनाओं का जिक्र किया।