Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
usr39083960
कैप्टेन अभिमन्यु Right Men Wrong Party
Hisar, Hissar
| Nov 23, 2026
MORE NEWS
🔥🎤 इन लड़कों ने जो बातें कहीं, उनसे आप कितने सहमत हैं? 🤔 क्या इन युवाओं की बातों में दम है या आपकी राय कुछ अलग है? वीडियो पूरा देखिए और खुद फैसला कीजिए! 💬 कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें और बताएं कि आप इनकी बातों से कितने प्रतिशत सहमत हैं! 📢 RSN EXPRESS | आपकी आवाज़, आपकी खबर #YouthVoice #PublicOpinion #HisarNews #HaryanaNews #ViralVideo #RSNEXPRESS
Hisar, Hissar | Nov 23, 2026
अभय चौटाला व्यक्तिगत तौर पर बहुत गजब का आदमी है !! Suresh Koth . . . . #news #haryana #inld #AbhayChautala #ajaychautala
Hisar, Hissar | Nov 23, 2026
यह दंगल है या स्कूल? 😱 गजब का टैलेंट! बच्चों की Incredible Performance देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान! 🔥👏 . . . #IncrediblePerformance #AmazingKids #SchoolTalent #बच्चोंकाटैलेंट #DesiTalent #AmazingSkills #ViralVideo #TalentShow #CityBigNews #HaryanaNews
Hisar, Hissar | Nov 23, 2026
स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल के 11वें वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य समापन, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व विधायक रणधीर पनिहार ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन जैसी दिखी भव्यता, मनमोहक नृत्य-निर्देशन, अनुशासन और शानदार व्यवस्थाओं ने जीता अभिभावकों का दिल हिसार, 22 नवंबर 2026। सेक्टर 16-17 स्थित स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल का 11वां वार्षिक खेल महोत्सव चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय खेल महोत्सव में नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट सेवानिवृत्त सूबेदार सोमवीर तथा अंतरराष्ट्रीय एथलीट सूबेदार संदीप सिंह ने शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। खेल महोत्सव के दौरान हर्डल रेस, रिले रेस, रिंग टॉस, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित अनेक रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ब्रास बैंड, संगीत, नृत्य और गेम शो की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। समापन समारोह की भव्यता, बेहतरीन मंच संचालन, मनमोहक नृत्य-निर्देशन और त्रुटिहीन व्यवस्थाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में जिस प्रकार का तालमेल, आत्मविश्वास और अनुशासन देखने को मिला, उसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन की भव्यता और प्रस्तुति का स्तर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन किया जा रहा हो। मंच की साज-सज्जा से लेकर कार्यक्रमों की समयबद्ध प्रस्तुति तक हर व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित नजर आई। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का विशेष महत्व है। खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। विधायक रणधीर पनिहार ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें मेहनत, अनुशासन तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर वी.के. अरोड़ा ने कहा कि विद्यालय की सफलता के पीछे अभिभावकों का विश्वास, समाज का आशीर्वाद और शिक्षकों की अथक मेहनत सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित की जाती है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के निरंतर सहयोग और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से विद्यालय लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विद्यालय भविष्य में भी बच्चों को शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करता रहेगा। समापन अवसर पर स्कूल की प्राचार्या कमलेश भाकर, डायरेक्टर वी.के. अरोड़ा, गिरीश अरोड़ा तथा दीक्षा अरोड़ा ने सभी मुख्य अतिथियों, अभिभावकों और गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दो दिवसीय खेल महोत्सव अपनी भव्यता, अनुशासन, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और बच्चों की अद्भुत प्रतिभा की यादगार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। RSN EXPRESS | आपकी आवाज़, आपकी खबर
Hisar, Hissar | Nov 23, 2026
*अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी पर अंकुश, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण व आगामी धुंध के मौसम को लेकर एसपी हिसार ने ली मासिक समीक्षा बैठक* *सभी थाना प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों, चौकी प्रभारियों व विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश;* *लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, पुलिसिंग में जवाबदेही और धुंध के मौसम में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर : एसपी सिद्धान्त जैन* हिसार, 23 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस की अध्यक्षता में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों तथा विभिन्न शाखाओं एवं विशेष टीमों के प्रभारियों के साथ मासिक उपलब्धियों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशा उन्मूलन, साइबर अपराध, लंबित मामलों की जांच, जन शिकायतों के निस्तारण तथा पुलिस की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही आगामी धुंध के मौसम को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस की सुरक्षा तैयारियों को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारियों (GOs), थाना प्रभारियों (SHOs), चौकी प्रभारियों (I/C PPs) के अलावा PIT NDPS एक्ट, नशा मुक्ति टीम, साइबर सेल, शिकायत शाखा, सीन ऑफ क्राइम टीम, DCRB, SIS, MTO, TASI, रीडर, OASI, MM, VRK तथा XEN HPHC हिसार सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। *नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जारी रखें सख्त कार्रवाई* एसपी हिसार ने निर्देश दिए कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाए। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। नशा तस्करों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने के प्रयास भी लगातार जारी रखें। नशा तस्करी के मामलों में केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी तक सीमित न रहते हुए तस्करी के नेटवर्क तथा सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। *साइबर अपराध और जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता* साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत दिलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत करवाया जाए। *लंबित मामलों की जांच में तेजी और रिकॉर्ड प्रबंधन दुरुस्त रखने के निर्देश* एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित आपराधिक मामलों की जांच में तेजी लाने, साक्ष्यों का प्रभावी संकलन करने तथा मामलों का नियमानुसार शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मालखाना, DCRB तथा अन्य संबंधित शाखाओं के रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने और सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी व्यवस्थाओं में बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। *आगामी धुंध के मौसम को देखते हुए सड़क सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश* आगामी दिनों में धुंध की संभावना को देखते हुए एसपी हिसार ने सभी थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। - हाईवे, मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों पर पुलिस की गश्त एवं निगरानी बढ़ाई जाए। - धुंध के दौरान कम दृश्यता वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस व पुलिस कर्मचारियों की उचित तैनाती सुनिश्चित की जाए। - वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने तथा अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने के लिए जागरूक किया जाए। - ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, ट्राला, बस व अन्य भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप तथा उचित लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। - बिना लाइट, गलत दिशा में वाहन चलाने, सड़क पर खड़े अव्यवस्थित वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। - रात्रि के समय गश्त बढ़ाई जाए तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों, सुनसान क्षेत्रों व दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। - सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक सहायता एवं अस्पताल पहुंचाने में मदद करें। एसपी ने स्पष्ट किया कि धुंध के मौसम में वाहन चालकों की थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए पुलिस कर्मचारियों को स्वयं सतर्क रहने के साथ-साथ आमजन को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना होगा। *थानों में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें पुलिसकर्मी* एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए। थानों एवं चौकियों में अपनी शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनें और नियमानुसार उचित कार्रवाई करें। इसके साथ ही फील्ड में पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। *बेहतर कार्य करने वाली टीमों की सराहना, लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश* बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं टीमों के प्रयासों की सराहना की तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी माह के निर्धारित लक्ष्यों को पूरी निष्ठा, जवाबदेही एवं तत्परता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों का समाधान, यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और आमजन की सुरक्षा हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Hisar, Hissar | Nov 23, 2026
मंत्री जी से सवाल-जवाब के बीच हुई तीखी बहस! आखिर किस मुद्दे पर क्या मिला जवाब? देखिए पूरा वीडियो। #HaryanaPolitics #RanbirGangwa #ExclusiveInterview #CityBigNews #HaryanaNews #HisarNews #GroundReality #PublicIssues #MinisterInterview #HaryanaTour #PoliticalDebate #BreakingNews
Hisar, Hissar | Nov 23, 2026
भजनलाल के असली गुण चन्द्र मोहन में है !! #KuldeepBishnoi #bjp #haryana #Congress
Hisar, Hissar | Nov 23, 2026
🔥 Small Wonder Public School के 11वें एथलेटिक मीट में दूसरे दिन भी दिखा खेलों का रोमांच! कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता! 🏆 स्कूल के डायरेक्टर वी.के. अरोड़ा एवं CEO गिरीश अरोड़ा ने अतिथियों का किया भव्य स्वागत! 📢 RSN EXPRESS | आपकी आवाज़, आपकी खबर #SmallWonderPublicSchool #RanbirSinghGangwa #SonuSihag #VKArora #GreeceArora #Hisar #AthleticMeet #SportsNews #RSNEXPRESS
Hisar, Hissar | Nov 22, 2026