डिंडौरी: लुटगांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर लगाया जाम, आमजन परेशान
डिंडौरी जिले के लुटगांव के ग्रामीणों ने सड़क मार्ग की मांग को लेकर जाम लगाया। दरअसल विभाग के द्वारा लुटगांव में सड़क मार्ग निर्माण को लेकर बोर्ड लगाया गया लेकिन सड़क निर्माण का कार्य उदरी में किया जाएगा जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गुरुवार दोपहर 12:00 बजे से 3:00 तक जाम लगाया प्रशासनिक समझाइश के उपरांत ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया ।