बड़गांव: उदयपुर ब्रेकिंग न्यूज: 'राइजिंग राजस्थान' की समीक्षा बैठक आयोजित, जिला कलेक्टर रहे मौजूद
उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में 'राइजिंग राजस्थान' कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के लिए हुए एमओयू (MoU) की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर मेहता ने विभागवार एमओयू की धरातलीय प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।