पूर्णिया पूर्व: बनमनखी में निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
पूर्णियां जिला के बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 03 दुर्गा मंदिर रोड स्थित निजी क्लिनिक में शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे बच्चे की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया । सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पहुंची और समझा बुझाकर शांत करवाया गया। बताते कि बनमनखी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 03 निवासी के डेढ़ साल के पुत्र को दो दिन पूर्व अचानक तेज बुखार हो गया .