पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक घायल
पुर्णिया में शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे बाईक सवार दो युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए है। मुफस्सिल अंतर्गत तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाईक सवार युवक की मौत हो गई है, जहां दूसरा युवक घायल हो गया है। मृतक की पहचान श्रीराम टोला निवासी 22 वर्षीय मोहन कुमार के रूप में हुई है,घायल की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। जिसका ईलाज जारी है।