पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
पूर्णिया जिले के मुफासिल थाना क्षेत्र के नजदीक शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे बाइक सवार दो युवक को तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है.जहाँ उसका इलाज जारी है.