कोईलवर: जमालपुर फोरलेन पर सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, आरा सदर अस्पताल किया गया रेफर
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जमालपुर गांव के समीप सोमवार दोपहर करीब 12 हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जमालपुर निवासी मिथलेश राय के 28 वर्षीय पुत्र मरखंजय लाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मरखंजय लाल अपने एक मित्र के साथ बाइक से बहियार से जमालपुर स्थित घर लौट रहे थे इसी दौरान जमालपुर के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई।