बागपत: कालपी बार अध्यक्ष हत्याकांड से अधिवक्ताओं में आक्रोश, बागपत बार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
बागपत। जालौन के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने से अधिवक्ताओं में भारी रोष है। सोमवार को करीब दोपहर 2:00 बजे जिला बार एसोसिएशन बागपत के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी ऑफिस मे मांग पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्