BAGHPAT DESK : बागपत-मेरठ हाईवे पर टटीरी रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक, सांसद राजकुमार सागवान और विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर पुल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पुल को आमजन के लिए खोल दिया गया और वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
ओवरब्रिज शुरू होने से पिछले करीब दो साल से डायवर्जन की परेशानी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली । अब बागपत, मेरठ और हरियाणा की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों का समय और ईंधन दोनों बचेंगे। दीपावली पर मिली इस सौगात से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।