कुटुंबा: अंबा में 20 जिलों के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, कृष्ण अल्लावरु रहे शामिल
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अंबा स्थित राजलक्ष्मी रिजॉर्ट में आयोजित कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। शिविर में 20 जिलों के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से तैयार करने तथा जनता से स