पिंड्रा: वाराणसी के बाबतपुर में नाले की निकासी बंद, घर और दुकान में पानी जाने से लाखों का सामान हुआ खराब
बाबतपुर में नाली की निकासी बंद होने से बारिश का पानी एक घर और साइबर कैफे में घुस गया है। इससे लाखों का सामान खराब हो गया। जिसमें कंप्यूटर,प्रिंटर, इनवर्टर, सहित कई दस्तावेज शामिल है। बाबतपुर निवासी सुमन देवी ने तहसीलदार पिंडरा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने आशा महाविद्यालय के पास नाले का पानी आगे नहीं जाने की बात का पूरे नाले की सफाई करने की मांग की है।