गुन्नौर: रजपुरा थाना पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में 5 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
रजपुरा थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की नीयत से किए गए झगड़े के मामले में फरार चल रहे पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि गांव जहानपुर निवासी राजाराम, मुनीश, शिशुपाल, श्यामसुंदर तथा एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना रजपुरा में दर्ज मुकदमा है।