कोईलवर: कोईलवर के चंदा पंचायत में भाकपा माले का चौथा पंचायत सम्मेलन सम्पन्न
कोईलवर प्रखंड के चंदा पंचायत अंतर्गत चंदपुरा में मंगलवार को दोपहर 3:30 भाकपा (माले) का चौथा पंचायत सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में कन्हैया कुमार को पंचायत सचिव चुना गया तथा 11 सदस्यीय पंचायत कमेटी का गठन किया गया। भाकपा माले के अंचल सचिव विष्णु ठाकुर ने सरकार को गरीब-विरोधी बताया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।