कोईलवर: कोईलवर प्रखंड में नीलगाय का आतंक, खेतों में फसल बर्बाद करने का वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में नीलगायों द्वारा फसल बर्बाद किए जाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलगायों का एक झुंड सड़क पार करते हुए किसानों के खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोमवार की रात्रि करीब 8:30 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।