कोईलवर: कोईलवर–छपरा फोरलेन पर नियम उल्लंघन करने वाले 14 वाहनों से पुलिस ने काटा ₹70 हजार का चालान
कोईलवर छपरा फोरलेन पर यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विपरीत दिशा से परिचालन करने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 14 वाहनों से कोईलवर थाना पुलिस ने 70 हजार का चालान काटा। यह कार्रवाई जमालपुर के समीप फोरलेन पर की गई पुलिस द्वारा चलाए गए जांच अभियान में शाम 5:00 तक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।