कोईलवर: चांदी बाजार में ज्वेलरी दुकान से चांदी के गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी
चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान से चोरों के द्वारा चांदी के गहने चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना शनिवार–रविवार की रात की बताई जा रही है। चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच किया जा रहा है। घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने रविवार की शाम 6:00 बजे दी।