कोईलवर: कोईलवर अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, भूमि संबंधित एक दर्जन मामले आए, तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
बिहार सरकार के निर्देश पर नई व्यवस्था के तहत 19 जनवरी 2026 से प्रत्येक अंचल कार्यालय में सोमवार वन शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कोईलवर अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया गया, जहां जनता दरबार में CO प्रियंका कुमारी ने एक दर्जन मामलों का सुनवाई की। सोमवार को 2:00 तक तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।