कोईलवर: पचैना मुसहर टोली से बाइक पर लदी 180 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी फरार
गिधा थाना क्षेत्र के पचैना मुसहर टोली से रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक पर लदी 180 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब कारोबारी बाइक से देसी शराब लेकर पचैना मुसहर टोली के रास्ते गुजर रहा है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने साम 6:30 बजे करवाई की।