ब्यौहारी: ब्यौहारी के मऊ गांव में खेत में ट्रैक्टर ले जाने पर गाली-गलौज और मारपीट, मामला दर्ज
मऊ गांव में ट्रैक्टर खेत में ले जाने की बात पर गाली गलौज कर मारपीट की घटना घटी है। पुलिस ने बताया कि समरजीत के साथ रंगलाल ने गाली गलौज कर मारपीट की है। शिकायत पर पुलिस ने रंगलाल पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह मामला शुक्रवार दोपहर 3 बजे दर्ज किया गया है।