पाटी: गांधी जयंती पर पाटी में श्रद्धासुमन अर्पित, राम मंदिर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान
Pati, Barwani | Oct 2, 2026 लराष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर पाटी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया।