रूड़की: तहसील परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बैठक का आयोजन किया, साफ-सफाई को लेकर हुई चर्चा
रुड़की तहसील परिसर में आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने एक बैठक की है। इस बैठक में नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने,अतिक्रमण हटाने,प्लास्टिक बैग प्रतिबंधित करने और वेंडिंग जोन बनाने को लेकर चर्चा की गई है। इस बैठक में बाजार क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने पर भी चर्चा की गई है। साथ ही अतिक्रमण पर सख्ती से कार्यवाही करने के आदेश दिए गए है।