रूड़की: रेलवे स्टेशन से अवैध रूप से रह रहे एक अफगानी नागरिक को किया गया गिरफ्तार, देवबंद में रहकर करता था पढ़ाई
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर बांद्रा एक्सप्रेस से RPF की टीम ने एक अफगानी नागरिक को हिरासत में लिया है। अफगानी नागरिक नजीबुल्लाह पिछले 4 साल से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। नजीबुल्लाह सहारनपुर के देवबंद में रहकर पढ़ाई करता था। RPF ने नजीबुल्लाह को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने नजीबुल्लाह को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।