रूड़की: धनोरी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज किया
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को सलेमपुर निवासी फतेह सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 8 दिसंबर की देर शाम का पुत्र कन्हैया और उसका साथी सलमान रुड़की की ओर जा रहे थे। धनोरी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित ने आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने आज कार चालक मुकदमा दर्ज कर लिया है।