कांके: झारखंड विधानसभा में मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी विधायक सीपी सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की
Kanke, Ranchi | Mar 5, 2025 झारखंड विधानसभा में बुधवार दोपहर करीब एक बजे मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि बीजेपी विधायक सीपी सिंह को नेता प्रतिपक्ष बना दिया जाए। उन्होंने कहा कि बिना नेता प्रतिपक्ष के विधानसभा की कार्यवाही ठीक से नहीं चल रही है। इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अगर केंद्र बीजेपी नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पा रही है तो मुझे बोलिए मैं चुन दूगा।