कांके: झारखंड विधानसभा में विधायक जयराम महतो ने राज्य के बकाए पर दी प्रतिक्रिया
Kanke, Ranchi | Mar 5, 2025 झारखंड विधानसभा में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे विधायक जयराम महतो ने झारखंड के बकाए पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का कहना है कि सबसे ज्यादा बकाया जमीन का है। विधायक जयराम महतो ने कहा कि जमीन सरकार का नहीं बल्कि रैयत का होता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के बकाए राशि पर सिर्फ राजनीति हो रही है सरकार इसपर गंभीर नहीं है।