कांके: झारखंड विधानसभा में विधायक नवीन जायसवाल ने राज्य के बकाया राशि पर प्रतिक्रिया दी
Kanke, Ranchi | Mar 5, 2025 झारखंड विधानसभा में विधायक नवीन जायसवाल ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे झारखंड के बकाए राशि पर प्रतिक्रिया दी है। इन्होंने कहा कि बीते दिन ही विधायक सरयू राय ने सरकार से सवाल पूछा है कि किस किस विभाग में कितना पैसा बकाया है। वहीं इस मौके पर विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि जो भी मामला राज्य सरकार का बनता है उसका केंद्र सरकार से कोई लेना देना नहीं है।