कांके: झारखंड विधानसभा में विधायक नीरा यादव ने कहा, केंद्र के पास राज्य सरकार का बकाया राशि है तो मैं खुद दिलाऊंगी
Kanke, Ranchi | Mar 5, 2025 झारखंड विधानसभा में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे विधायक नीरा यादव ने कहा अगर केंद्र के पास राज्य सरकार का बकाया राशि है तो मैं खुद दिलाऊंगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है, केंद्र से जो पैसा आया है उसे खर्च नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा पैसा खर्च तो करिए हमलोग जाकर पैसा दिलाएंगे। विधायक नीरा यादव ने कहा कि कोविड का पैसा खर्च नहीं कर पाए।