मुंगावली: किरौला गांव के जंगल में अवैध लकड़ी पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर का पैर टूटा
घटना किरौला गांव के जंगल की है, जहां सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से भरी एक बैलगाड़ी जब्त की थी। सोमवार को शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार रेंजर विनिता साहू के मुताबिक, जब जब्त बैलगाड़ी को ट्रैक्टर से मुंगावली लाया जा रहा था, तभी 10 से 12 लोग पांच बाइकों से पहुंचे और रास्ता रोककर वन अमले पर पत्थरों, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।