मोठ: मोठ थाना क्षेत्र में डीएम की सख्ती के बावजूद अवैध खनन नहीं थम रहा, किसानों ने फसल बर्बादी का लगाया आरोप
Moth, Jhansi | Jun 14, 2026 मोंठ थाना क्षेत्र के चेलरा गांव के किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि चेलरा घाट पर हो रहे अवैध बालू खनन के कारण उनकी मूंग की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि बालू से भरे डंपर खेतों से गुजर रहे हैं, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने प्रशासन से अवैध परिवहन पर रोक, नुकसान का मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ह