शामली: सिलावर गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को टक्कर मारने का विरोध करने पर परिवार पर हमला, 4 पर दर्ज हुआ केस
Shamli, Shamli | Nov 11, 2026 शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिलावर निवासी ग्रामीण प्रवेश पुत्र तेजपाल ने स्थानीय थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि उसका लड़का अनमोल घर के बाहर खेल रहा था तभी गांव के ही निखिल ने उसे बाइक से टक्कर मार दी। आरोप है की टक्कर मारने का विरोध करने पर निखिल, विकास, अरुण और नरेश नाम के 4 लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें परिवार को गंभीर चोट आई।