मेरठ: देहलीगेट क्षेत्र में मुंबई पुलिस का छापा, सोना लेकर भागने वाले बंगाली कारीगर को किया गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Feb 21, 2024 मुंबई पुलिस ने थाना मेरठ के देहलीगेट क्षेत्र में छापा मारकर लाखों रुपए की कीमत का सोना लेकर भागने वाले एक बंगाली कारीगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस मुंबई लौटेगी। मुंबई के पायदुनी पुलिस स्टेशन से उप निरीक्षक संकल्प मुकुल मेरठ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मुंबई से 84 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर भागा था।