नवाबगंज: डिप्टी सीएम के मदरसा बयान पर बाराबंकी में तीखी प्रतिक्रिया, उलेमाओं ने कहा- 'मदरसे नहीं, शिक्षा और भाईचारे की पहचान हैं'
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों संबंधी बयान पर बाराबंकी के उलेमाओं और मदरसा संचालकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मदरसा संचालक मौलाना इमाम मकबूल ने कहा कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और गणित जैसे विषय भी पढ़ाए जाते हैं।