कहरा: CTE सहरसा में सुपौल जिले के 300 प्राथमिक शिक्षकों का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू, FLN व ICT का दिया जा रहा प्रशिक्षण
Kahara, Saharsa | Apr 15, 2024 सहरसा स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में सोमवार को सुपौल ज़िले के 300 प्राथमिक शिक्षकों का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षक मनीष कुमार के अनुसार, इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को FLN किट द्वारा विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के तरीके के बारे में बताया जाता है। साथ ही कंप्यूटर शिक्षा के बारे में बेसिक जानकारी दी जाती है।