कहरा: सदर थाना के हकपारा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने की मारपीट, एक जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Apr 15, 2024 सदर थाना के हकपारा गांव वार्ड 5 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने आपस में मारपीट कर लिया। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम मोहम्मद फकरुद्दीन जो की सदर थाना के हकपारा गांव वार्ड 5 का रहने वाला बताया जा रहा है। जख्मी ने 6 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।